बालैनी (बागपत)। मतानतनगर गांव में चौधरी चरण सिंह के साथी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मपाल सिंह को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने समेत अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि ओलावृष्टि व बारिश से बर्बाद हुई फसल का सही आकलन कराकर सरकार किसानों को पूरा मुआवजा दे।
मतानतनगर गांव के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी धर्मपाल सिंह का 17 जनवरी को निधन हो गया था। जिनके परिवार वालों ने रविवार को श्रद्धांजलि सभा रखी थी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने परिवार वालों को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारे को मजबूत करने की जरूरत है। सभी को मिलकर युवाओं को नशे की लत से दूर रखने का प्रयास करना चाहिए। जिससे समाज तरक्की के रास्ते पर कदम बढ़ाएगा।
उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके है। जिसमें किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जिसमें नुकसान का आकलन कराकर सरकार किसानों को उचित मुआवजा दिलाए और उन्हें बर्बाद होने से बचाए।
रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व प्रमुख अनिल यादव, रामपाल धामा, जगपाल तेवतिया, प्रदीप मलिक, जयवीर तोमर आदि ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि दी।