बागपत। बागपत के ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने कहा कि सरकार के तीनों विधेयक किसान विरोधी है। विधेयक पास होने से किसान व खेती बर्बाद हो जाएगी। तीनों अध्यादेश पूंजीपतियों के हित में है। उन्होंने किसान हित में सरकार से अध्यादेश वापिस लेने की मांग की। ब्लॉक कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी की कगार पर है। सरकार रेलवे स्टेशन, मील और एयरपोर्ट को बेच रही है। एफडीआई का विरोध करने वाली बीजेपी आज समर्थन कर रही है। उन्होंने कैथल में किसानों पर लाठी चार्ज की निंदा की। कहा कि बागपत में शराब माफियाओं का बोलबाला है। प्रशासन की मिलीभगत से हरियाणा से शराब की तस्करी हो रही है। सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य, कोरोना काला में किसानों व मजदूरों के बिजली के बिल माफ करने, सरकारी कर्ज माफ करने, कृषि यंत्रों, उर्वरक पर जीएसटी समाप्त करने की मांग की।