फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को लेकर सरकार नहीं गंभीर : नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि रालोद अध्यक्ष को गठबंधन करने से पहले सलाह मशविरा करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है और सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मंगलवार को बागपत के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। जहां उन्होंने कहा कि चौधरी परिवार से उनका तीन पीढि़यों से नाता है। चौधरी जयंत सिंह को मिल बैठकर चर्चा जरूर करनी चाहिए थी। राजनीति में किसी भी समय कुछ भी संभव है, जिसका मंगलवार को हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने से अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने सीएए को लेकर कहा कि अभी इस कानून के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
उन्होंने किसान आंदोलन के बारे में कहा कि किसान आंदोलन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। सरकार को किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता कर समाधान करना चाहिए। देश के हालात खराब हो रहे हैं। देश टूटने की कगार पर है। किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए वार्ता जरूरी है, मगर आज देश में किसानों के हित को लेकर कोई भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें