फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन आयुष्मान मित्रों को सरकार का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दिलाने व अन्य जरूरतों में मदद के लिए बड़ौत, बिनौली व छपरौली सीएचसी में एक-एक आयुष्मान मित्र नियुक्त किए गए हैं। इन्हें अब तक 5 हजार रुपये मानदेय मिलता है जबकि अन्य राज्यों में ज्यादा है। इसी आधार पर प्रदेश के आयुष्मान मित्र मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस पर प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। आयुष्मान मित्रों का मानदेय अब पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने पत्र जारी भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें