फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ अन्याय कर रही सरकार : नीरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। रालोद के अभियान के तहत शुक्रवार को बिनौली गांव में किसानों से प्रदेश के सीएम को पत्र प्रेषित कर जल्द गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बिनौली गांव में खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने किसानों से सीएम के लिए पत्र लिखवाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का गन्ना किसान आज समस्याओं से जूझ रहा है। दो माह से अधिक समय से मिले चल रही हैं, लेकिन आज तक गन्ना मूल्य तय भी नहीं हुआ है। भाजपा की प्रदेश व केंद्र किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
पीएम और सीएम ने वादा किया था कि 14 दिन में भुगतान कर दिया जाएगा, अगर नहीं हुआ तो ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। मगर ये सब दावे हवाई साबित हो रहे हैं। गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है, परिवारों का पालन पोषण करना दूभर हो रहा है। खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार निजी मिल मालिकों के दबाव में गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें