फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनहेड़ी में पांच एकड़ जमीन में बनेगा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत सिलाना कलस्टर के चांदनहेड़ी उर्फ ख्वाजगीरपुर में पांच एकड़ जमीन पर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए डीएम ने जमीन का चयन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी। जिसमें धन आवंटन के लिए पत्र भी लिखा।
विज्ञापन

सिलाना कलस्टर के चांदनहेड़ी उर्फ ख्वाजगीरपुर गांव में वर्ष 2018 में 30 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाया था और उसके लिए जमीन चिह्नित की गई थी। जमीन पर आपत्ति दर्ज होने के बाद दूसरी जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
जिसके बाद डीएम राजकमल यादव ने आश्रम पद्धति विद्यालय के लिए पांच एकड़ जमीन का चयन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी। जिसके बाद ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने धन आवंटन के लिए विभाग को पत्र लिखा। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें