गोवंश आश्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
बागपत। बीडीओ पिलाना कृपाल सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ शांति समिति की बैठक की। लोगों से सौहार्द बनाएं रखने का आह्वान किया। उन्होंने हिसावदा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर गोवंशों की व्यवस्था देखी। चारा, पानी, पोषक तत्व भरपूर मात्रा में थे। उसके बाद उन्होंने गो-संरक्षण केंद्र खट्टा प्रहलादपुर का निरीक्षण किया। यहां पर अधिकांश कार्य पूरा मिला। दीवार निर्माण के कार्यों को देखा। उसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक की। सभी गांव वालों से भाईचारे के साथ रहने की अपील की। उनके साथ चांदीनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र संधु रहे।