फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिन भर निकली धूप से मिली राहत, शाम होते ही सर्दी बढ़ी

Sun, 28 Jan 2024 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कड़ाके की ठंड में शनिवार को धूप से राहत मिली। लोग दिनभर धूप सेंकते नजर आए। दिन भर धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मगर, शाम ढलते ही सर्दी का सितम बढ़ गया। सर्दी होते ही लोग अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

सुबह कड़ाके की सर्दी से लोग कांप उठे। शीतलहर चलने से लोगों की परेशानी ओर बढ़ गर्ई। मगर सुबह से ही धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को सुबह ही धूप खिल गई और शाम तक खिली रही। धूप निकलने पर लोग घरों के बाहर निकले। लोग गलियों और घरों की छतों पर दिन में धूप सेंकते हुए नजर आए। धूप खिलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दो डिग्री तक चढ़ गया।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुंच गया। शाम को सर्दी का सितम फिर से बढ़ गया। सर्दी बढ़ते ही लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। चिकित्सकों ने लोगों को सर्दी से बचाव करने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें