फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ार्ट सर्किट से मकान में लगी भयंकर आग, लाखों का सामान स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बडौत। नगर की कांशीराम आवासीय कालोनी में सोमवार की तड़के शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। जिसमें घर में रखा लाखों का सामान स्वाहा हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी सोनू पुत्र सतपाल सराय रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। वह सोमवार सुबह फैक्ट्री में काम करने चला गया था, जबकि घर पर बच्चे व उसकी पत्नी बाहर बैठे हुए थे। तभी घर से धुआं निकलता दिखाई दिया तो चीख पुकार मचनी शुरू हो रही। देखते ही देखते आग की तेज लपटे बाहर तक आती दिखनी शुरू हो गई। कालोनी के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद कोई मौके पर नहीं आया। कालोनी के लोगों ने खुद ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। पीड़ित सोनू ने बताया कि लगभग ढाई लाख का सामान आग की भेंट चढ़ गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें