फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारों से अच्छे विचारों का किया जाता है निर्माण : मुकेश राज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-दो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्यं समाज भवन में बृहस्पतिवार काे यज्ञ किया गया, जिसमें लोगों ने आहुति दी। वहीं योग कक्षा में योगाभ्यास कराया गया।

भवन में वैदिक विद्वान मुकेश राज ने विधि-विधान से यज्ञ कराया, यजमान उत्कर्ष मलकानी रहे। उन्होंने कहा कि हमें अपने पर्वों के पुरातन महत्व एवं स्वरूप को जानना चाहिए। हमारे पूर्वज सभी पर्व की यज्ञ से शुरुआत करते थे और हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। आर्य समाज के लोग संस्कारों से लोगों में अच्छे विचार लाने का कार्य करते हैं। वहीं योग कक्षा में योग शिक्षक राकेश आर्य, प्रमोद आर्य ने विभिन्न आसन और सूक्ष्म व्यायाम कराए। साथ ही योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया। योग कक्षा में डॉक्टर सुखबीर सिंह, सतीश आर्य, ओमपाल आर्य, रवि आर्य, शशि आर्य, संजय गोयल, विक्रम आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें