फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ चिंतकों ने खेकड़ा में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्मदिन केक काटकर मनाया  

Wed, 12 Oct 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
केक काटकर अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते लोग । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेकड़ा । फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर लोगों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे। मोहल्ला अहिरान चौक पर अनेक लोग फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाने के लिए शाम करीब चार बजे इकट्ठा हुए। उन्होंने मोमबत्तियां जलाई और केक काटकर अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने प्रभु से अमिताभ बच्चन की दीर्घायु की कामना की। फिर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी मना अमिताभ बच्चन को बधाई संदेश भेजे। वेदपाल यादव, डा. भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र मास्टर, जयकिशन, छोटे, सुंदर यादव, रवि यादव, विपिन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें