खेकड़ा। गांव नया सुभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की शिक्षिका नीरज मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे दो युवक बीएसएनएल के कर्मचारी बनकर उसके पास स्कूल पहुंचे और कार्य करने का दिखावा करने लगे। स्कूल की छुट्टी होने पर वह घर जाने लगे तो दोनों ने बाइक से उसका पीछा किया और रास्ते में गले से चेन खींचकर भागने लगे। शिोर मचाने पर ग्रामीण उनके पीछे दौड़ पडे़। लुटेरे घबरा गए और बाइक वही पर छोड़कर जंगल में फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बाइक को ब्जे में ले लिया। जांच की तो बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शिक्षिका की तहरीर मिल गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।