फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस प्रतियोगिता में छात्राओं ने मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुति से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से समां बांध दिया। विजेता छात्राओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनिता जैन, डॉ. प्रवित्रा खत्री ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में साक्षी, मानसी, चंचल, रूपल, संगीता आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीए तृतीय वर्ष की जोया ने मराठी लोकनृत्य, बीए द्वितीय वर्ष की रिया मलिक और रिया तोमर ने राजस्थानी डांस कर धमाल मचाया। बीए द्वितीय वर्ष की मंजू ने हरियाणवी व बीए तृतीय वर्ष की नीशू ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर समां बाधा। निर्णायक मंडल में शामिल वैदिक कन्या महाविद्यालय टटीरी की प्राचार्या डॉ. कमला अग्रवाल, डीजे कॉलेज की संस्कृत विभाग, डॉ. रूचि गुप्ता प्रवक्ता, प्राचार्या डॉ. अनिता जैन ने जोया को प्रथम, रिया मलिक व रिया तोमर को संयुक्त रूप से द्वितीय व किरण को तृतीय घोषित किया। विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। संचालन डॉ. श्वेता जैन ने किया। डॉ. प्रवित्रा खत्री, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. अनिता जैन, प्रीति, श्रुति, वर्षा, रवि कुमार, संदीप कुमार रूहेला का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें