अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल की नौवीं की छात्रा ने पीएम स्कॉलरशिप के अंतर्गत ऑल इंडिया में 24 वी रैंक व प्रदेश में पांचवीं रैंक प्राप्त की है। सोमवार को स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्रा मानसी सिंह को प्रबंधक विजेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं को मानसी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।