खेकड़ा। गांव डूंगरपुर में मुनिराम परिवार के साथ रहता है। उसकी 18 वर्षीय पुत्री वर्षा बुधवार की शाम करीब आठ बजे अपने मकान के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और वर्षा के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। युवती के शोर सुनकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।