संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा का स्कूल जाते समय कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर सात युवकों ने छेड़छाड़ की। जिसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी।
बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी समुदाय विशेष की छात्रा का आरोप है कि वह बीती एक अक्तूबर को स्कूल जा रही थी। वह अमीनगर सराय कस्बे में पहुंची तो कार सवार एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर उसका अपरहण कर लिया तथा जंगल में ले गए। जहां सातों युवकों ने उससे छेड़छाड़ और गालीगलौज की। आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने शराब पी तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसका पता चलने पर छात्रा के परिजन थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में इंस्पेक्टर क्राइम इंद्रपाल सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गांजे के साथ दो गिरफ्तार
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर पुलिस ने डौला नहर पर चेकिंग के दौरान बिलौचपुरा निवासी कलीम व अबरार को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों गांजा तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।