रटौल में बुखार से युवती की मौत
चांदीनगर। रटौल में बुखार से एक युवती ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके शव को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया।
रटौल की रहने वाली सना (24) पुत्री मोहम्मद अली पिछले तीन दिनों से बुखार से ग्रस्त चल रही थी। जिसका गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। बताया कि बुधवार को निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। उधर, परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीएमओ डा. दिनेश कुमार का कहना है कि टीम को भेजकर रटौल गांव में जांच कराई जाएगी और कैंप लगाकर उपचार दिया जाएगा।