फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी का शिकार छह पीड़ितों के 1.78 लाख वापस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए लोगों को पुलिस ने एक लाख 78 हजार रुपये वापस दिलाए हैं।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक पीड़ित से 9600 रुपये व दूसरे पीड़ित से 11 हजार 900 रुपये की ऑनलाइन ठगी वर्ष 2021 में की गई थी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 में बड़ौत के व्यक्ति से 19 हजार रुपये, खेकड़ा निवासी पीड़ित से 37 हजार, चांदीनगर निवासी पीड़ित से 90 हजार रुपये व दोघट निवासी पीड़ित से 11 हजार रुपये ऑनलाइन ठगे थे। जिसमें शिकायत पर केस दर्ज कर साइबर सेल ने जांच की तथा ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए छह पीड़ितों के एक लाख 78 हजार रुपये वापस कराए। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें