बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों की जियो टैगिंग के लिए ब्लॉकवार टीमों का गठन किया था। अभी जिले के 58 विद्यालयों की जियो टैगिंग नहीं हो पाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समितियों को 28 अक्तूबर तक टैगिंग कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 71 असहायता प्राप्त, 13 राजकीय हाईस्कूल, छह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और 52 वित्तविहीन विद्यालय हैं। परिषद ने 28 अक्तूबर तक जिले के सभी विद्यालयों की जियो टैगिंग कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिला स्तर पर विद्यालयों की जियो टैगिंग के लिए ब्लॉकवार समितियों का गठन किया था, लेकिन अभी भी 58 विद्यालयों की टैंगिग नहीं हो पाई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि खेकड़ा ब्लॉक में सबसे अधिक 17 विद्यालय और पिलाना ब्लॉक में सबसे कम पांच विद्यालयों के अलावा छपरौली व बिनौली ब्लॉक में आठ-आठ, बागपत ब्लॉक में सात और बड़ौत ब्लॉक में 13 विद्यालयों की जियो टैगिंग नहीं हुई है। समितियों को 28 अक्तूबर तक कार्य पूरा कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
----
इन विद्यालयों की नहीं हुई जियो टैगिंग
छपरौली ब्लॉक :
एंबीशन हायर सेकेंडरी स्कूल, जन विजय इंटर कॉलेज कुड़ीर्, गांधी विद्या निकेतन बुढपुर रमाला, एसबीआर इंटर कॉलेज सूप, जनता इंटर कॉलेज लूंब, सीएचएस इंटर कॉलेज आदर्श नंगला, आदर्श शिक्षा सदन किरठल, एसएएन इंटर कॉलेज शेरपुर लुहारा।
खेकड़ा ब्लॉक :
किसान इंटर कॉलेज मवींकला, आदर्श इंटर कॉलेज गढ़ी कलंजरी, आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ा गांव, सुलभा गर्ल्स हाईस्कूल खेकड़ा, महादेवी इंटर कॉलेज गौना, श्री भोपाल सिंह इंटर कॉलेज भागौट, अर्वाचीन भारती भवन इंटर कॉलेज खेकड़ा, रिसाल आदर्श विद्यालय रटौल, राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर, केवीएन गर्ल्स इंटर कॉलेज खेकड़ा, एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा, एनएस इंटर कॉलेज फुलेरा, अशोक स्मारक हाईस्कूल काठा, राजकीय हाईस्कूल गौना, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नंगला बढ़ी, वेद विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल ललियाना, खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज खेकड़ा।
पिलाना ब्लॉक :
एबीसी इंटर कॉलेज दत्तनगर, पीएमजी हायर सेकेंडरी कन्या विद्यालय पुरा, ए जनता इंटर कॉलेज पूठड़, एनएसएस इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, इंदिरा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मुकारी।
बागपत ब्लॉक : सर्वोदय इंटर कॉलेज पाबला, चौधरी दलिप सिंह इंटर कॉलेज ग्वालीखेड़ा, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, एसएच इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, राजकीय हाईस्कूल फतेहपुर पुट्ठी, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी।
बड़ौत ब्लॉक :
श्री सुभाष इंटर कॉलेज कंडेरा, तारा इंटर कॉलेज बड़ावद, एसएम इंटर कॉलेज महावतपुर बावली, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवाला, पारस इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, आरवी इंटर कॉलेज जागौस, मां सरस्वती विद्या निकेतन मलकपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बड़ौत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, श्रीराम स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत, चेतना इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत
बिनौली ब्लॉक : गजराज सिंह इंटर कॉलेज बरनावा, एनएससी बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी, ओबीएसआर हायर सेकेंडरी स्कूल बरनावा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा, श्री राजेश पायलेट पब्लिक स्कूल इब्राहिमाबाद गांवडी, जेके इंटर कालेज धनौरा टीकरी, श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली।