बिनौली। बरनावा के कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ प्रधान अध्यापक ऋषिपाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक करीब 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा से संबंधित स्पीड मीटर, हेलमेट, स्पीड ब्रेकर, मोड़ आदि पोस्टर तैयार किए। कविता पाठ्य भी किया। प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले रानी, मंतशा, रिया, साकिब, रितिक शर्मा, पारस त्यागी, रिया आदि का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया। इस दौरान सहायक अध्यापिका शकीला मलिक, शालू सिंह, रुचि शर्मा, राजीव मोहन, नितिन आदि मौजूद रहे।