बड़ौत। कोताना रोड पर मंगलवार को गेटवे क्रिकेट एकेडमी व देवास क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया, जिसमें गेटवे ने देवास क्रिकेट एकेडमी को हराया।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गेटवे ने 350 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसमें सक्षम ने 101, ऋषभ ने 80, शाहिद ने 50, तरुण पंवार ने 40 रनों का योगदान दिया। देवास की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने तीन, लिखित और हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवास की टीम केवल 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें सर्वाधिक स्कोर कार्तिक ने 55 रन बनाए। गेटवे की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश देव ने पांच, संयम अरोड़ा ने दो, तरुण पंवार ने दो विकेट लिए। मैच के अंपायर प्रशांत और कपिल रहे। मैच संपन्न कराने में सुधीर आर्य, निखिल, विक्रम यादव, अजीत उपाध्याय का योगदान रहा।