फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: गैस कंपनी कर्मियों को ट्रैक्टर छीनकर भगाया

Sat, 11 Feb 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। थिंक गैस कंपनी के कर्मचारी कार्रवाई के बाद भी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वे बिना अनुमति शहर में जगह-जगह खोदाई करके छोड़ रहे हैं। अब सुभाष गेट के समीप गैस कंपनी के कर्मचारी बिना अनुमति के खोदाई करने पहुंचे तो उनके ट्रैक्टर को पालिका कर्मियों ने छीनकर भगा दिया। ट्रैक्टर को पालिका कार्यालय में खड़ा करा लिया।
नगर पालिका के कर्मचारियों को शुक्रवार शाम पता चला कि गैस कंपनी के कर्मचारी सुभाष गेट के पास सड़क पर खोदाई करने पहुंचे हैं। जिससे नगर पालिका कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने गैस कंपनी कर्मियों का विरोध कर ट्रैक्टर रुकवा दिया। गैस कंपनी कर्मियों से वहां सड़क खोदाई की अनुमति मांगी गई। वे किसी तरह की अनुमति नहीं दिखा सके और पुरानी लाइन को ठीक करने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पालिका कर्मियों ने उनसे ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया और कार्यालय में खड़ा कर दिया। इस तरह वहां काफी देर तक खींचतान चलती रही। एडीएम प्रतिपाल चौहान का कहना है कि गैस कंपनी कर्मी अगर किसी जगह बिना अनुमति के खोदाई करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें