बिनौली। पिचौकरा गांव में बुधवार को गणेश मंडल युवा समिति की ओर से भगवान गणपति की शोभायात्रा बैंडबाजों और मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई।
गांव के पांचाल बस्ती स्थित दुर्गा देवी मंदिर प्रांगण में पं सत्यनारायण पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणपति की मूर्ति को वाहन में विराजमान कराई। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी प्रमोद जैन ने किया। शोभायात्रा में केसरिया ध्वज लिए भगवान गणेश, राधा कृष्ण का नृत्य, राम लक्ष्मण हनुमान, शिव तांडव, व गदर फिल्म की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बैंडबाजों की मधुर धुनों पर भक्त थिरकते चल रहे थे।
शोभायात्रा पूरे गांव से होते हुए वापस मां दुर्गा देवी मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त हुई। मौके पर सोलाल चौधरी, अमरवीर कश्यप, विपिन कुमार, मोनू पांचाल, विवेक पांचाल, सोनू, सचिन, रोहित, प्रदीप, विशाल, सौरभ अंकुर, सुरेंद्र पंचाल, सुनील, राजू सैन मौजूद रहे।