फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गैंगस्टर को चार साल तीन माह की सजा सुनाई

Sat, 04 Mar 2023 10:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गैंगस्टर के मुकदमे में शुक्रवार को न्यायाधीश ने हत्यारोपी को चार साल तीन माह की सजा सुनाई। इसके साथ ही गैंगस्टर पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मेरठ के दातल निवासी राजीव के खिलाफ वर्ष 2018 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जिसके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एवं एडीजे तृतीय चंचल के न्यायालय में हुई। जिसमें न्यायाधीश ने राजीव को चार साल तीन माह की सजा सुनाई।
विज्ञापन


नौ फरवरी को होगी शौर्य के हत्यारोपी की जमानत पर सुनवाई
बागपत। एडीजीसी अमित खोखर ने बताया कि फखरपुर गांव के शौर्य हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमें एक आरोपी के नाबालिग होने की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है, जबकि जेल में बंद आरोपी विनीत की तरफ से जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई। जमानत याचिका को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एडीजे स्पेशल एससीएसटी एक्ट न्यायालय में कर दी। अब नौ फरवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें