संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किये गए गैंगस्टर के खिलाफ लूटपाट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
शामली जनपद के तितरवाड़ा गांव के रहने वाले जुनैन के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि जुनैन के खिलाफ छपरौली और शामली जनपद के थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। छपरौली थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। लूटपाट करने वाले गैंगस्टर जुनैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।