फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला संग सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगी गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत हाईवे किनारे फार्म हाऊस में लूटपाट करने और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी। इस मामले में सिंघावली अहीर थाना प्रभारी ने थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में मेरठ-बागपत हाईवे किनारे एक फार्म हाऊस में चार जुलाई 2023 को बदमाश घुस गए थे, जिन्होंने फार्म हाऊस में रहने वाले मजदूर दंपती को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही फार्म हाऊस से पंखे, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर ले गए थे। इसमें मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आबिद निवासी कल्लू गढ़ी मसूरी जनपद गाजियाबाद और राशिद निवासी मोहल्ला किदवई नगर जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल ने बताया कि फार्म हाऊस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें