बड़ौत (बागपत)। नोएडा में संपन्न हुई यूपी स्टेट सब जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में गांगनौली गांव के पहलवान रमन राठी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। गांगनौली निवासी रमन राठी पुत्र फोटू राठी ने नोएडा में 21 से 24 दिसंबर तक चली यूपी स्टेट सब जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में 71 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद बागपत का नाम रोशन किया है। इसकी सूचना पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और गांव पहुंचने पर पहलवान को स्वागत करने का निर्णय लिया। खुशी जताने वालों में माठू पहलवान, संजीव राठी, बिट्टू, बंटा पहलवान, दिनेश फौजी आदि शामिल रहे।