फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 30 Sep 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। रटौल कस्बे की एक युवती ने दो युवकों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बे के दो युवक उनके घर में घुस गये ओर चाकू से डराकर उसकी बेटी के साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। उधर घटना एक साल पुरानी बताई जा रही है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि एक साल पुरानी घटना है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


टक्कर मारकर पांच हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया
बागपत। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के रहने वाले हफीज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह ब्राह्मण पुट्ठी गांव से वापस लौट रहा था। अंडरपास के निकट दो युवकों ने उसकी साइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया। जिसके बाद उससे आधार कार्ड, बेटे का ड्राइविंग लाइसेंस, पांच हजार रुपये लूट लिये। लूट की घटना के बाद दोनों युवक बाइक पर भाग गये। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि जांच में घटना संदिग्ध लग रही है, फिर भी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाए
दोघट। पुसार गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय गरीब मजदूर किसान पार्टी के अध्यक्ष चौधरी बीरसैन सीलन ने कहा कि सरकार किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखा रही। जिसको लेकर किसान और मजदूर वर्ग में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का उचित दाम नहीं मिल रहा है और बकाया गन्ना भुगतान भी लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव में इसका असर दिखाई देगा। इस मौके पर सुरेंद्र, राजपाल, मोहित, सोनू, प्रमोद, राजेंद्र, किरणपाल, सतेंद्र, आरिफ, तहसीम, मोनू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने शराब नष्ट कराई
दोघट। थाने क्षेत्र में पकड़ी गई 916 लीटर अवैध शराब शुक्रवार को पुलिस ने गड्ढे में दबाकर नष्ट कराया। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पिछले तीन साल में पकड़ी गई शराब नष्ट कराई गई है। संवाद
डीएम ने चिकित्सक का वेतन रोका
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक में आयुष्मान कार्ड की जानकारी नहीं देने पर चिकित्सक मुकेश कुमार का वेतन रोकने की कार्रवाई की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि तीन से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 16 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। उन्होंने डीपीआरओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। साथ ही लोगों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए। संवाद

किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी
बागपत। विकास भवन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी और जैविक खाद तैयार करने की अपील की। डीएम ने कहा कि फसलों के अवशेष जलाने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। संवाद

बीमारियों के प्रति जागरूक किया
बागपत। स्जैन एजुकेशनल सोशल ट्रस्ट की तरफ से शुक्रवार को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पाबला गांव में शिविर का आयोजन किया गया। जहां स्यादवाद नर्सिंग कालेज की छात्राओं ने ग्रामीणों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक किया ओर उनकी जांच भी की। इस मौके पर चेयरमैन नगेंद्र गोयल, प्राचार्य डा. दिनेश कुमार, पंकज कुमार, बिमला, पारस, मोहित समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद

अविनाश त्रिपाठी होंगे बागपत के एसडीएम
बागपत। नोएड़ा के प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी का तबादला बागपत हो गया। जो जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा बड़ौत एसडीएम सुभाष सिंह का तबादला झांसी हो गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें