फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट लिट्रा जी स्कूल में चार दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन

विज्ञापन
बागपत के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बड़ौत। माउंट लिट्रा स्कूल में चल रही चार दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। बालिका वर्ग में गांधी हाउस और बालक वर्ग में दा विंसी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कबड्डी टूर्नामेंट का मुकाबला स्कूल के चार सदन दा विंसी, महात्मा गांधी, अल्बर्ट आइंस्टीन और कोलंबस सदन के बीच हुआ। नॉकआउट प्रतिस्पर्धा में बालक वर्ग से आइंस्टीन और दा विंसी ने फाइनल मैच में जगह बनाई। वहीं बालिका वर्ग में कोलंबस और गांधी हाउस ने फाइनल मैच में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में गांधी हाउस ने प्रथम, कोलंबस हाउस ने द्वितीय व आइंस्टीन हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के फाइनल मैच में प्रथम स्थान पर दा विंसी हाउस ने प्रथम, आइंस्टाइन हाउस द्वितीय व कोलंबस हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संचालन सरिता ने किया। जॉनी तोमर और पीटीआई रविंद्र पंवार ने रेफरी की भूमिका निभाई। विजेता टीम को संस्थापक हंस कुमार जैन ने सम्मानित किया। मौके पर देव राणा, उज्ज्वल राणा, वंश तोमर, रौनक, अक्षय, यशवेश चौधरी, श्रेयांश मलिक, क्त्रिस्श तोमर, रिया, वेंदाशी तोमर, अवि तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें