फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में भविष्य और बालिका वर्ग में गुलशाना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में शनिवार को क्षेत्रीय बालक व बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में भविष्य और बालिका वर्ग में गुलशाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कॉलेज में हुई 14 वर्षीय बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुलशाना प्रथम, नेहा दूसरे स्थान पर, 200 मीटर में गुलशाना प्रथम व काजल दूसरे, 400 मीटर में चंचल पहले व कल्पना दूसरे, 600 मीटर में शैली प्रथम व कीर्ति दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में अन्नु पहले और कीर्ति दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में भविष्य पहले, तानिया दूसरे स्थान पर, 200 मीटर दौड़ में भविष्य और विनय, 400 मीटर में भविष्य व तरुण, 600 मीटर में हर्षित और लक्ष्य, लंबी कूद में तरुण व नितिन और ऊंची कूद में मनीष व आयुष क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहा। 17 वर्षीय बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अर्पित व आसिफ, 400 मीटर में अर्जुन व अक्षय, 800 मीटर में आमिर व रवि, 1500 मीटर में सागर व सचिन, 3000 मीटर में सागर व आमिर, लंबी कूद में हंसराज व देव और ऊंची कूद में तरुण व शिवम, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लवी व तानिया, 200 मीटर दौड़ में डोली व जिया, 400 मीटर दौड़ में प्रियांशी व अन्नु, 800 मीटर में कीर्ति व गुलशाना, 1500 मीटर में अन्नु व खुशी, लंबी कूद में प्रियांशी व तानिया और ऊंची कूद में अन्नु व कीर्ति क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। 19 वर्ष की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वंश व वसीम, 200 मीटर में आकाश व अभय, 400 मीटर में अभय व हिमांशु, 800 मीटर में अभय व मनीष, 1000 मीटर में संदीप व आकाश, 3000 मीटर में संदीप व आदेश, लंबी कूद में वंश व वसीम और ऊंची कूद में वंश व वसीम, बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में जोया व रोमा, 400 मीटर में तानिया व वर्षा, 800 मीटर में निकिता व तरन्नुम पहले व दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनखड़ ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, सुशील पहलवान, मीना रानी, छोटू, संजय, संजीव, मांगेराम, रामेश्वर दयाल, अमित, अरुण, कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें