बड़ौत। चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन व मिथन नर्सिंगहोम दिल्ली सहारनपुर की ओर से बुधवार को लुहारी गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमें 144 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। उद्घाटन आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने किया। मौके पर हरेंद्र कुमार तोमर, रविंद्र कुमार, अनिल कुंडू, हरेंद्र दांगी,.तेजपाल सिंह, चौधरी सूरजमल सिंह फौजी, चौधरी सत्येंद्र सिंह, चौधरी धर्मपाल सिंह, ओमसिंह दांगी, नरेंद्र सिंह दांगी, हरपाल, सतेंद्र दांगी मौजूद रहे।