बड़ौत। फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि हिलवाड़ी गांव के अंकुर तोमर पुत्र देवेंद्र ने 12 सितंबर को तहरीर देकर बताया कि मलकपुर गांव के एक युवक व उसके दोस्त ने फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये लिए थे। रुपये लेने के कई माह बाद तक भी नौकरी नहीं लगी। बाद में रुपये मांगने पर दोनों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धर्मेंद्र पुत्र जगपाल सिंह निवासी मलकपुर और अजय के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होगा।