बड़ौत। आदर्श जाट महासभा की वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय किशन ने कहा कि जाट बिरादरी का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। जिस जिले में उत्पीड़न होगा, वहां महासभा की कार्यकारिणी आंदोलन करेगी तथा राजनीतिक पार्टियों व शासन-प्रशासन का घेराव किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय सलाहकार एवं संरक्षक डॉ. सौदान सिंह तरार ने कहा कि 10 राज्यों में आदर्श जाट महासभा का संगठन खड़ा हो गया है। प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है और 60 से अधिक जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव डा संजीव आर्य ने किया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष भैरू राम डागर, हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष राजेश दहिया, मध्य प्रदेश से रामनारायण चौधरी, उत्तर प्रदेश से राजेश मलिक, उत्तराखंड से धीरज चौधरी, गुजरात से लक्ष्मण सिंह, आसाम से गणेश चौधरी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री शैलेश नेहरा शामिल रहे।