फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्लाते रहे चारों युवक, पीटते रहे लोग

विज्ञापन
बागपत कोतवाली पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चिल्लाते रहे चारों युवक, पीटते रहे लोग
विज्ञापन

बागपत। बच्चा चोर के शक में शहर के शौकत मार्केट में कार को सैकड़ों की भीड़ ने घेर लिया। चारों युवक अपनी सफाई देने के लिए चिल्लाते रहे। हाथ जोड़ते रहे, लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनीं और कार से निकालकर काफी देर तक पीटते रहे। पुलिस ने पहुंचकर किसी प्रकार भीड़ के चंगुल से चारों को बचाया।
केतीपुरा में कार लेकर खड़े युवकों ने जब बच्चा चोर होने का शोर सुना तो भाग खड़े हुए। लेकिन उनकी किस्मत शौकत मार्केट में दगा दे गई। जाम में कार फंस गई और पीछा कर रहे लोगों ने उन्हें बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। भीड़ ने भी अफवाह को सच मान लिया और कार को रोक कर चारों को जमकर पीटा। युवक चिल्लाते रहे, सफाई देने की कोशिश करते रहे। लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। सरेबाजार हुए बवाल के कई लोगों ने वीडियो भी बनाए जो अब वायरल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में बाजार में सैकड़ों लोगों की भीड़ नजर आ रही है। जिसमें लोग चारों युवकों को पीट रहे हैं। इसके साथ ही गाड़ी के शीशे, लाइट समेत अन्य जगह तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने अब सभी वीडियो को एकत्र करके उनके आधार पर बवाल करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर ही चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे एक महिला से मिलने के लिए बागपत के केतीपुरा पहुंचे थे। उन्होंने अपने फोन से महिला के साथ हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिग भी पुलिस को सुनाई। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस नेे दिल्ली के चारों युवकों को छोड़ दिया।
--
गाड़ी में पत्ते मिले तो बकरी चोर बताने लगे लोग
दिल्ली के युवकों की गाड़ी में पत्ते रखे हुए थे तो उनको देखकर कुछ लोगों ने उन्हें बकरी चोर बताना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि वह केतीपुरा में गाड़ी खड़े करके शराब पी रहे थे। इस तरह से पुलिस को भीड़ में लोगों ने अलग-अलग तरह की जानकारी दी। लेकिन पुलिस की जांच में मामला महिला से मिलने का निकला।
- नहीं रुक रहीं अफवाह, हो रहीं घटनाएं
बागपत। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर पहली बवाल नहीं हुआ है। बल्कि इससे पहले कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। इस तरह से अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन उसके बावजूद भी इनको रोकने में पुलिस नाकाम दिख रही है।
बागपत से पहले रटौल में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने पर भीड़ ने एक युवक को पकडक़र पिटाई कर दी थी। जिसमें चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया था। इस तरह ही बड़ौत में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर एक युवक की पिटाई की गई थी, जिसमें एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा भी बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने की कई घटनाएं हो चुकी है। हालांकि उन घटनाओं में किसी के साथ मारपीट नहीं की गई है। इस तरह से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, लेकिन इसके बाद भी लगातार घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि इस तरह की अफवाह नहीं फैलाए। इसके बाद भी ऐसा किया जा रहा है। अब कोई अफवाह फैलाने की सूचना भी देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बागपत की शौकत मार्किट में कार में तोड़फोड़ करते लोग- फोटो : BAGHPAT

कार में बैठे युवकों की धुनाई कर रहे लोगो को समझाता पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT

बागपत की शौकत मार्किट में कार में बैठे युवक- फोटो : BAGHPAT

कार में रखा चाकू- फोटो : BAGHPAT

कार में रखे बकरी का चारा- फोटो : BAGHPAT

बागपत के शौकत मार्केट में कार में सवार युवकों को घेरे लोग।- फोटो : BAGHPAT

बागपत की शौकत मार्केट में कार में सवार युवक की पिटाई करते लोग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें