फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गोठरा गांव में चोरों ने रविवार रात मोहित, हरीश, राजेराम, सचिन के नलकूपों से सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने रटौल चौकी में तहरीर दी है। वहां लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर किसानों ने रोष जताया। चोरों ने मोहित, हरीश, राजेराम और सचिन के नलकूपों को निशाना बनाया। उन्होंने नलकूपों की छत उखाड़कर कटआउट, केबल, स्टार्टर और अन्य कीमती उपकरण चुरा लिए। सोमवार सुबह जब किसान अपने नलकूपों पर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की घटना का पता चला। मोहित ने बताया कि चारों नलकूपों से लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने रटौल पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है। किसानों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से जंगल स्थित नलकूपों पर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोर कभी ढिकोली क्षेत्र तो कभी रटौल क्षेत्र को निशाना बनाते हैं। इस तरह लगातार हो रही चोरी से किसान बेहद परेशान हैं। जांच अधिकारी भूपेंद्र के अनुसार चोरों का जल्द पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।