खेकड़ा। खेकड़ा निवासी नितिन पुत्र राकेश कुमार रविवार को कोतवाली पहुंचा। तहरीर देकर बताया कि खेकड़ा की यश बैंक शाखा में उसका खाता है। 17 अप्रैल को उसके खाते से आनलाइन चार हजार रुपये उड़ा दिए गए। उसके फोन पर रुपए निकाले जाने का कोई मेसेज भी नहीं आया। बैंक में रुपये निकालने जाने के बाद उसे इस मामले का पता लगा। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।