बिनौली। पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर सुंदरनगर के चार छात्र छात्राओं का जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में कक्षा-6 के लिए चयन हुआ है। प्रबंधक नीरज राजपूत ने बताया कि 30 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 के लिए प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। प्रवेश परीक्षा का शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें उनके स्कूल की बुलबुल, गुड़हल कटारिया, अभिषेक कुमार, कार्तिक कुमार ने प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने चयनित छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया।