फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और कार की टक्कर में चार लोग घायल

विज्ञापन
किशनपुर बराल-पुसार मार्ग पर कार से टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत/रमाला। किशनपुर बराल-पुसार मार्ग पर माजरा गांव के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई। कार नाले में जा गिरी और ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृष्ण ट्रैक्टर से किशनपुर बिराल से टीकरी और कार सवार गौरव पुसार से किशनपुर बिराल होते हुए सरूरपुर जा रहे थे। माजरा गांव के पास पहुंचे दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। घायलों में ट्रैक्टर पर सवार कृष्ण, कपिल निवासी टीकरी और कार में सवार प्रवीण, गौरव निवासी सरूरपुर शामिल हैं। गौरव को जिला अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी।

किशनपुर बराल-पुसार मार्ग पर ट्रैक्टर से टक्कर के बाद पलटी कार- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें