फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र में हुई मारपीट की तीन घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला विजयनगर के रहने वाले पंकज ने तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार सुबह वह घर से काम के लिए जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोककर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में रविवार की रात दो युवकों ने रोजू के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रोजू, सैफ अली और रियासत घायल हो गए। ग्राम डूंडाहैडा में रविवार शाम घर में काम कर रही विवाहिता गीता को पड़ोसी परिवार के चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें