फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अनाधिकृत रूप से रक्त एकत्र कर रहे चार लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा । कस्बे में अनाधिकृत रूप से रक्त एकत्र कर रहे चार लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लोनी से आए उन लोगों ने ब्लड डोनेशन वैन में छह यूनिट रक्त भी एकत्र कर लिया था। उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए सीएचसी के चिकित्सक ने कोतवाली में शिकायत दी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर में बुधवार को लोनी के चार लोग ब्लड डोनेशन वैन लेकर पहुंचे। उन्होंने वहां लोगों से रक्तदान करने के लिए कहा तो कई लोग रक्तदान के लिए पहुंच गए। तभी किसी ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद सीएचसी से डाॅ. संतोष कुमार, संजीव सांगवान, अंकुर कुमार आदि की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रक्त एकत्र कर रहे लोगोें से अनुमति पत्र मांगा तो वह अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। साथ ही रक्त एकत्र करने वालों में कोई अधिकृत चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन भी नहीं मिला।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना देकर कोतवाली पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस वहां से वैन सहित चारों लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. मसूद अनवर ने कोतवाली प्रभारी से वार्ता कर इसे मानव जीवन से खिलवाड़ बता उनके खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि चार लोगों को ब्लड डोनेशन वैन के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रक्त एकत्र कर बेचने का शक जताया
जिस तरह से ब्लड डोनेशन वैन लाकर रक्त एकत्र किया जा रहा था, उससे यह भी शक जताया जा रहा है कि वह रक्त एकत्र करके बेचते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह के अनुसार वैन पर लोनी के चैरिटेबल ब्लड बैंक का नाम लिखा है। जिसके बारे में वहां जानकारी की जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें