फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बीते, विद्यार्थियों को नहीं मिलीं पूरी किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को चार महीने बाद भी पूरी किताबें नहीं मिली हैं। विभाग की ओर से सात लाख 29 हजार किताबों की मांग की गई थी, मगर चार महीने बीतने के बाद भी विभाग को चार लाख 99 हजार किताबें ही मिली हैं। अभी भी 2.30 लाख किताबों की कमी है। विभाग की ओर से सत्यापन के बाद बीआरसी पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 535 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में लगभग 70 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। एक अप्रैल को स्कूलों में सत्र का शुभारंभ किया था, सत्र शुरू हुए चार माह से अधिक समय बीतने के बाद भी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया है। शासन स्तर से अभी तक विभाग को 54 टाइटल की चार लाख 99 हजार 391 पुस्तक उपलब्ध कराई गई है, जबकि विभाग की ओर से सात लाख 29 हजार 117 किताबों की मांग भेजी गई थी।
विभाग की ओर किताबों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद बीसारसी से स्कूलों में किताबें पहुंचाई जाएगी। जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मांग के आधार पर अभी 2.30 लाख किताबों की कमी है। जल्द ही सत्यापन पूरा कर बीआरसी पर किताबें पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें