फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राहगीरों से लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 04 May 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी
विज्ञापन
बड़ौत। राहगीरों से लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने बुधवार रात बावली गांव के जंगल से गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ सविरत्न गौतम को मुखबिर ने सूचना दी कि बावली गांव के जंगल में चार शातिर बदमाश खड़े हुए हैं, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। क्राइम इंस्पेक्टर चन्द्रकाम यादव, कांस्टेबल विशाल पूनिया, नितिन त्यागी, ललित कुमार के साथ टीम लेकर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घेरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।
पुलिस ने चारों को धर दबोचा। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में शिवा निवासी रामनगर बिनौली रोड बड़ौत, ललित उर्फ लव, अमर निवासी महावतपुर बावली, अंकित उर्फ चीकू निवासी लौहड्डा शामिल है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गत दो मई को बावली गांव के पास ही कांधला के रामनगर निवासी चन्द्रकांत यादव पुत्र रमेश से लूट की थी। उन्होंने उसे एक मोबाइल, 11400 की नकदी छीनी थी। इससे पहले 14 मार्च को नगर की बावली रोड पर जिम के सामने एक महिला से चेन लूटी थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक मोबाइल, नकदी, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए चारोंं बदमाशों पर पहले भी आपराधिक घटनाओं में बड़ौत, छपरौली में कई मुकदमे दर्ज हैं।
बताया कि शिवा पर बड़ौत कोतवाली में दो, ललित उर्फ लव पर छपरौली ओर बड़ौत कोतवाली में नौ, अमर पर बड़ौत कोतवाली में तीन और अंकित पर बड़ौत कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें