फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छपरौली चुंगी से अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर को मुखबिर ने सूचना दी कि छपरौली चुंगी पर चार संदिग्ध युवक खड़े हुए है, जो बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर अनुज, राहुल निवासी कश्यप चौपाल बड़ौत, असलम निवासी परासौली जनपद मुजफ्फरनगर, बादल निवासी कुटवा जनपद मुजफ्फरनगर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने रामबाग कालोनी व बड़ौली रोड से बाइक चोरी की घटना होना स्वीकारा। चोरों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें