फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऊर्जा निगम के चार अवर अभियंता निलंबित, विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजस्व वसूली और बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा निगम के चार अवर अभियंता निलंबित कर दिए गए। जिसके विरोध में जिलेभर के अवर अभियंता भड़क गए। जिन्होंने चारों अवर अभियंताओं की बहाली की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अवर अभियंता आरबी कुशवाह, गणेश प्रसाद समेत अन्य ने बताया कि राजस्व वसूली कम होने पर हर महीने अवर अभियंताओं को निलंबित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली की लाइन पर काम करने के लिए दिए जाने वाला सामान भी उन्हें नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए ऊर्जा निगम के कर्मियों पर कई बार हमला भी हो चुका है। जिसकी वजह से पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में भी कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
आरोप लगाया कि निलंबित किए गए अवर अभियंताओं को बहाल करने के लिए आश्वासन दिया गया, लेकिन बहाल नहीं किए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी सुनवाई नहीं हुई तो काम बंद कर हड़ताल की जाएगी। धरना देने वालों में मोहम्मद आसिफ, विवेक आनन्द, प्रदीप कुमार, रजत वर्मा, जेपी यादव समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

- ये अवर अभियंता हुए निलंबित
धरने पर बैठे अवर अभियंता गणेश प्रसाद ने बताया कि टीकरी बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता पारसनाथ को राजस्व वसूली कम होने पर निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा मीतली के अवर अभियंता सतीश चंद, बड़ौत के अवर अभियंता संतोष कुमार को भी कम राजस्व वसूली पर निलंबित किया गया। इसके अलावा खेकड़ा के अवर अभियंता कपिल कुमार को आपूर्ति ठप होने पर निलंबित किया गया।
- किसान नेता और जनप्रतिनिधि करते हैं टीम का विरोध
अवर अभियंताओं ने बताया कि जब भी उनकी टीम क्षेत्र में बकायेदारों से वसूली और कनेक्शन काटने के लिए जाती है तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ भाकियू नेता विरोध करते हैं। जिसमें कई बार टीमों को पीटा भी जा चुका है। जिससे काम करने में दिक्कतें हो रही है।
- धरने पर बैठकर करते रहे काम
अवर अभियंताओं ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने धरने में उपस्थिति दर्ज कराकर विरोध किया। इस दौरान आई शिकायतों का निस्तारण भी कराया गया। कई अवर अभियंता धरने से उठकर अपने क्षेत्र में काम कराकर वापस लौट गए।
- बिना सामान लगता है डर
अवर अभियंता ने बताया कि बिजली लाइन पर काम करने के लिए टीमों को सिलिका जैल, लग, लीड, पीआरपी, एचटी टेप, रिले, फ्यूज वायर समेत अन्य सामान दिया जाता है, लेकिन जिले में सामान वितरित नहीं किया जाता। जिसकी वजह से बिजली लाइन पर काम करते समय डर लगता है।
- वर्जन-
कोल्हू पर दो लाख रुपये बकाया होने के बाद भी कनेक्शन चलने और राजस्व वसूली में सबसे खराब स्थिति होने पर अवर अभियंता पर कार्रवाई की गई। बिजली लाइन पर काम करने के लिए सभी सामान अवर अभियंताओं को समय-समय पर वितरित किया जाता है। वह लखनऊ में बैठक में आए हैं, वापस जाकर समस्या का समाधान कराएंगे। - केपी खान, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें