फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुसार गांव के चार मकानों में दरार आने से ग्रामीण भयभीत

Mon, 16 Jan 2023 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
पुसार गांव स्थित मकान में आई दरार
विज्ञापन
दोघट। पुसार गांव के चार मकानों में दरार आने से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। जिसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीण समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुसार गांव में रहने वाले खालिद, राजबीर, भगवान सिंह, प्रमोद के मकानों में दरारें दिखाई देने से भय का माहौल बन गया, क्योंकि इससे पहले कई जगहों पर मकानों में दरार आने का मामला सामने आ चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि एक मकान में कई महीने से दरार आ रही है तो कुछ मकान में एक माह से दरार आ रही है।

खालिद ने बताया कि उसके मकान में दो सप्ताह से दरार आने लगी है जो लगातार बढ़ती जा रही है और उन्हें हादसा होने का डर सताने लगा है। उधर पड़ोसी प्रमोद सैनी का कहना है कि वह मकान का निर्माण करा रहा है, लेकिन उसकी नींव में दरार आने लगी है।
विज्ञापन


उधर ग्रामीण भगवान सिंह ने बताया कि उसके मकान के बाहर लगे हैंडपंप के पास जमीन में एक गड्ढा बन गया था, जिसे भरवाया गया था। मकानों में दरार आने को लेकर ग्रामीण अलग-अलग चर्चा कर रहे है। प्रधान मुकेशा देवी का कहना है सभी मकान मिट्टी भराव के है भराव में मिट्टी दरकने को लेकर दरार की समस्या हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें