फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर, हिसावदा व मवीखुर्द में बारिश से भरभराकर गिरे तीन मकान, तीन घायल

विज्ञापन
ालैनी के मवीखुर्द गांव में क्षतिग्रस्त हुआ मकान दिखाती महिला - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/अमीनगर सराय/ बालैनी/खेकड़ा। नौरोजपुर गुर्जर, हिसावदा, मवीखुर्द गांव तथा खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद में बारिश से चार मकान भरभराकर गिर गए। जिसमें नौरोजपुर गुर्जर गांव में मकान में दबने से दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।
नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी जमशेद अपनी पत्नी जुबैदा व बेटी के साथ शनिवार रात घर में सोया हुआ था। रविवार सुबह करीब छह बजे जमशेद का मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें जमशेद अपनी पत्नी व बेटी के साथ दब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से जुबैदा की हालत गंभीर होने पर जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जमशेद ने बताया कि दो दिन से हो रही बारिश के कारण उसका मकान गिर गया।
विज्ञापन

उधर, मवीखुर्द गांव निवासी विधवा मोनिका कच्चे मकान में शनिवार रात सो रही थी। बारिश के कारण मकान गिर गया। विधवा ने परिजनों के साथ किसी तरह जान बचाई। मोनिका ने बताया कि मकान गिरने से उसका करीब 30 हजार रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, हिसावदा गांव की वाल्मिकी बस्ती निवासी सतवीर शनिवार रात अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। बताया कि देर रात बारिश से दूसरे कमरे की छत भरभराकर गिर गई। जिससे उसका हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ितों ने अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद में वृद्धा इस्लामन पत्नी सलीम का मकान बारिश में भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि परिजन बाल-बाल बचे। पीड़िता ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। वहीं, एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना है कि लेखपाल भेजकर जांच कराई जाएगी।

हिसावादा में बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुई छत दिखाता व्यक्ति- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें