फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय शूंटिग चैंपियनशिप का उद्घाटन करते डीएम राजकमल यादव, एसप? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में शनिवार को उमेश मोदी स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें बागपत, मेरठ, हरिद्वार, बुलंदशहर सहित अन्य जगहों से आए शूटरों ने प्रतिभाग किया और सटीक निशाने लगाए।
चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज जादौन, उमेश मोदी स्पोर्ट्स एकेडमी के जनरल मैनेजर राजीव बोबल, आशीष गुप्ता, मलकपुर शुगर मिल के यूनिट हेड विपिन चौधरी व प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर डीएम राजकमल यादव व एसपी ने भी रेंज पर सटीक निशाने लगाए और शूटरों को जीवन में सफलता का मंत्र दिया। कहा कि जीवन में सफलता हासिल करनी है तो पहले लक्ष्य बनाएं और उसके बाद कड़ी मेहनत करें। कहा कि आज युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना कैरियर बना सकता है। पहले दिन बिग शॉट शूटिंग एकेडमी, वन टारगेट शूटिंग एकेडमी बड़ौत के अलावा मेरठ, बुलंदशहर, खेल इंडिया ट्रस्ट हरिद्वार के शूटरों ने प्रतिभाग किया। सभी शूटरों ने अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल करने के लिए निशाने लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उमेश मोदी स्पोर्ट्स एकेडमी के सीनियर मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन आशीष गुप्ता, प्रबंधक राव फारूख महमूद, विजय जैन, मुकेश मलिक, शूटिंग कोच सौरभ तोमर, अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर अनु तोमर, सुधीर तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें