संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। डगरपुर गांव में गोशाला के समीप मंगलवार रात आवारा कुत्तों ने चार गोवशों पर हमला कर दिया, जिसमें चार गोवंशों की मौत हो गई। बुधवार सुबह गोवंशों के शव मिलने पर ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
डगरपुर गांव में गोशाला के समीप बुधवार रात कुछ गोवंश घूम रहे थे, जिन पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। आवारा कुत्तों के चार गोवंशों को नोंच-नोंचकर मार दिया। इसके बाद बुधवार सुबह ग्रामीण खेतों में काम करने पहुंचे तो अलग-अलग खेत में चार गोवंशों के शव मिले। इसके बाद ग्रामीण और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गोवंशों के शव दबवा दिए। ग्रामीण सुंदर, सोनू, लोहिया ने बताया कि कुत्ते गोवंशों के बछड़ों पर हमला कर रहे है। उन्होंने कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रदर्शन किया। इस माौके पर दुर्जन, गौरव, सुरेंद्र, दीपू, रोहित, गुलाब, प्रवीन मौजूद रहे।