खेकड़ा। मोहल्ला रामपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह के बड़ागांव मार्ग स्थित खेतों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। सोमवार को इन तारों में तेज स्पार्किंग के साथ निकली चिंगारी गन्ने की फसल में जा गिरी। इससे फसल में आग लग गई। जब तक किसान आग बुझाते चार बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान का आरोप है कि विद्युत लाइन जर्जर हालत में है। वह कई बार विभागीय अधिकारियों से लाइन को बदलवाने की मांग कर चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर जली फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की।