फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फजलपुर में हरिजन चौपाल निर्माण का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर गांव में रविवार को हरिजन चौपाल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर पंडित योगेश शर्मा के निर्देशन में भूमि पूजन हुआ। इसके बाद ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत ने चौपाल निर्माण की नींव की शिला रखकर विधिवत शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि वह इस चौपाल का निर्माण स्वयं के खर्च से करा रहे हैं। चौपाल का निर्माण करीब 6 लाख की धनराशि से किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने चौपाल परिसर में सबमर्सिबल भी लगवाया। चौपाल निर्माण कार्य शुरू कराने पर दलित समाज के सतकिरण, अमित, अनिल मास्टर, जगत सिंह, राजकुमार आदि ने ग्राम प्रधान का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें